प्रिज्म से अपवर्तन (तथ्यात्मक प्रश्न) –

प्रिज्म से अपवर्तन         (तथ्यात्मक प्रश्न)

प्रिज्म से अपवर्तन (तथ्यात्मक प्रश्न) –

सोडियम लैम्प के प्रकाश में नीले रंग की वस्तु कैसी दिखाई देगी ?

अपारदर्शी वस्तु जिस रंग को परावर्तित करती है, उसी रंग की दिखाई देती है।

नीले रंग की वस्तु पर जब प्रकाश डाला जाता है तो वह केवल नीले रंग के प्रकाश को ही परावर्तित करती है , शेष रंगों को अवशोषित कर लेती है।

अतः जब नीले रंग की वस्तु को सोडियम लैम्प के प्रकाश (पीला प्रकाश) में रखा जाता है

तो वह पीले रंग को अवशोषित कर लेती है,

किसी रंग को परावर्तित नहीं करती जिससे वह वस्तु काली दिखाई देती है।

कभी कभी सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर प्रभामंडल (Haloes) दिखाई देता है क्यों?

जब सूर्य या चंद्रमा पतले बादल से ढँके होते हैं ,तभी प्रभामण्डल दिखाई देता है।

वास्तव मे बादल मे बर्फ के ढेर सारे छोटे छोटे क्रिस्टल होते हैं।

इन बर्फीले क्रिस्टलो से प्रकाश का अपवर्तन होता है जिसके कारण ही प्रभामण्डल दिखाई देता है।

पीले काॅच से गुजरने वाले सूर्य प्रकाश के स्पेक्ट्रम और सोडियम वाष्प लैम्प से होकर जाने वाले सूर्य प्रकाश के स्पेक्ट्रम में क्या अंतर होता हैं?

चित्र

प्रिज्म से अपवर्तन (तथ्यात्मक प्रश्न)

पीला कॉच पीले रंग को छोड़कर समस्त रंगों को अवशोषित कर लेता है।

अतः प्राप्त स्पेक्ट्रम संतत अवशोषण स्पेक्ट्रम होता हैं। सोडियम वाष्प लैम्प का पीला प्रकाश केवल दो रेखाओं D₁(5896Aº) औरD₂(5890Aº)को अवशोषित करता है।

अतः यह स्पेक्ट्रम अदीप्त रेखिल स्पेक्ट्रम होता है।

लोग ग्रीष्म ऋतु में सफेद कपड़ा एवं ठण्ड ऋतु में रंगीन कपड़ा पहनना पसंद करते हैं ,क्यो ?

सफेद कपड़ा अपने पर आपतित प्रकाश – किरणों को परावर्तित कर देता है।

अतः वह अधिक गर्म नहीं हो पाता , जबकि कपड़ा अधिकांश प्रकाश किरणों को अवशोषित कर लेता है ,

अतः वह जल्दी गर्म हो जाता है।

लोग ग्रीष्म ऋतु में सफेद छाता की तुलना में काला छाता पसन्द करते हैैं ,क्यो?

काला छाता , सफेद छाता की तुलना में अधिक छाया उपलब्ध कराता है ,

क्योंकि सफेद कपड़ा कुछ प्रकाश किरणों को पारगमित भी करता है।

काला कपड़ा में दोष यह हैं कि वह सम्पूर्ण प्रकाश – किरणों को अवशोषित कर लेता है।

अतः जल्दी गर्म हो जाता है।

वेल्डर वेल्डिंग करते समय मास्क क्यों पहनते हैं ?

वेल्डिंग करते समय उत्पन्न पराबैंगनी किरणें आँखों के लिए अत्यंत नुकसानदेह होती हैं।

अतः आँखों के सुरक्षा के लिए वेल्डर मास्क लगाते हैं।

प्रिज्म से अपवर्तन (तथ्यात्मक प्रश्न) –

प्रिज्म के अपवर्तनांक का सूत्र :-

कोणीय वर्ण विक्षेपण (Angular Dispersion) :-

वर्ण विक्षेपण क्षमता :-

स्पेक्ट्रम (Spectrum) किसे कहते हैं ?

अशुद्ध एवं शुद्ध स्पेक्ट्रम किसे कहते हैं ?

वर्ण विक्षेपण रहित विचलन –

समक्ष दृष्टि स्पेक्ट्रोस्कोप –

स्पेक्ट्रम के प्रकार –

सौर स्पेक्ट्रम और फ्रॉनहॉफर रेखाएँ – –

educationallof
Author: educationallof

error: Content is protected !!